Sunday, April 13, 2014

महासमर का महापरिणाम


दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र कहे जाने वाले भारत में चुनाव के चार चरण पूरे हो चुके हैं। चुनाव सीधे तौर पर नरेन्द्र मोदी बनाम अन्य में बदल चुका है। आरोप प्रत्यारोप चरम पर हैं। तमाम सर्वे हिन्दी हार्टलैंड यानी उत्तर भारत में मोदी की जबरदस्त लहर बता रहे हैं। पर यह पूरा भारत नहीं है। हालांकि यह भी सच है कि भारत में अब तक वही प्रधानमंत्री बन सका है जो हिन्दी हार्टलैंड में अपना झंडा गाड़ सके। भारतीय जनता पार्टी के सामने अभी सबसे बड़ी चुनौती है अपने अकेले के दम पर जादुई आंकड़े यानी 272 पार करने का। और यह भी सच है कि आजाद हिन्दुस्तान में अब तक यह अकेले के दम पर कांग्रेस के अलावा कोई अन्य दल यह जादुई आंकड़ा छू तक नहीं सका है। ऐसे में यह कैसे संभव होगा। इस पर हम चर्चा करेंगे आगामी पोस्ट्स में...।

No comments: